केतार : थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में विद्युत विभाग की ओर से शीर्ष निगम मुख्यालय के निर्देशानुसार विद्युत ऊर्जा चोरी रोकने के लिए छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के 13 लोग विद्युत ऊर्जा चोरी करते पकड़े गए।

इसमें शिव शंकर पासवान ग्राम खैरवा पर ₹8000, प्रेम दयाल विश्वकर्मा पर ₹10000, भरदुल पासवान पर ₹6000, बृजेश सिंह पर ₹6000, गोवर्धन सोनी पर ₹6000, राजू सिंह ₹10000, सुरेंद्र प्रसाद ग्राम पंचाडूमर पर ₹10000, लल्लू साह ग्राम केतार पर ₹6000, लल्लू सिंह ग्राम खोनहर पर ₹6000, उदय सिंह पर ₹6000, अशर्फी सिंह पर ₹6000 रामाधार विश्वकर्मा पर अवैध रूप से बिल्डिंग दुकान चलाने के नाम पर ₹50101, कमेंदर कुमार ग्राम केतार पर 12337 रुपए का जुर्माना लगाया गया।