गढ़वा : सदर थाना क्षेत्र के बाएं गढ़वा गांव निवासी कृष्णानंद तिवारी की पत्नी उषा देवी 55 वर्ष स्कूटी से गिरकर घायल हो गई है। उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वह अपनी स्कूटी से पुत्र के साथ शहर से घर की ओर जा रही थी। उसी बीच घर से कुछ ही पहले एक ब्रेकर होने के कारण स्कूटी अनियंत्रित हो गया। जिससे उषा देवी स्कूटी से गिरकर घायल हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से घायल को उठाकर तत्काल सदर अस्पताल लाया गया। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है। चिकित्सक अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।