whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27125318
Loading...


बरहिया डैम के पास से युवक का शव बरामद

location_on रमना access_time 17-Feb-21, 06:41 PM visibility 675
Share



बरहिया डैम के पास से युवक का शव बरामद


नीरज पाठक check_circle
संवाददाता



रमना : थाना क्षेत्र के बरहिया डैम के समीप श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर निवासी आजम अंसारी 35 वर्षीय पुत्र मंसूर अंसारी के शव बुधवार के अपराह्न मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक बरहीया गांव के चरवाहे दोपहर में अपने पशुओं को लेकर डैम में पानी पिलाने गए हुए थे। चरवाहों की नजर लावारिस हालत में पड़ी एक मोटरसाइकिल पर गई। मोटरसाइकिल के ही कुछ दूरी पर मंसूर का शव पड़ा हुआ था। चेहरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। शव की पहचान मृतक के स्वजनो ने घटना स्थल पर किया। चरवाहों ने इसकी सूचना गांव वालों को दिया गांव के चौकीदार से थाना को सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी रणबिजय सिंह व पुलिस के जवानों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजते हुए मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया।
मंसूर अपने ससुराल धुरकी थाना क्षेत्र के करवा पहाड़ गांव में रहकर किराना दुकान और सीएसपी चलाया करता था। घटना के संबंध में मृतक के मामा श्री बंशीधर नगर के सोनबरसा गांव निवासी नईम अंसारी ने कहा कि मंसूर के मोबाइल पर बार-बार किसी व्यक्ति का फोन पैसा निकासी करने के लिए आ रहा था।मंसूर सुबह 9:00 बजे बिशुनपुर से करवा पहाड़ के लिए निकला था, लेकिन दोपहर बाद तक वह करवा पहाड़ नहीं पहुंच सका था और उसका मोबाइल भी बंद बता रहा है। इधर चर्चा यह भी है कि मंसूर लगभग तीन लाख रुपए लेकर करवा पहाड़ के लिए निकला था।शायद लूटपाट के दौरान ही अपराधियों ने मंसूर की हत्या कर शव को फेंक दिया होगा। थाना प्रभारी रणबिजय सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मामला दर्ज कर अनुसंधान आरंभ कर दिया गया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play