whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27126449
Loading...


झामुमो नेताओं ने एसपी कार्यालय के निकट समाहरणालय में ठेकेदार सुरेश पांडे के साथ टेंडर डालने के दौरान की मारपीट

location_on गढ़वा access_time 17-Feb-21, 06:23 PM visibility 676
Share



झामुमो नेताओं ने एसपी कार्यालय के निकट समाहरणालय में  ठेकेदार सुरेश पांडे के साथ टेंडर डालने के दौरान की मारपीट


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : समाहरणालय परिसर में तथा एसपी कार्यालय के कक्ष के निकट टेंडर बॉक्स में टेंडर डालने के दौरान संवेदक सुरेश पांडे के साथ गढ़वा जिला युवा झामुमो के अध्यक्ष नितेश सिंह तथा झामुमो के गढ़वा जिला प्रवक्ता धीरज दुबे एवं उनके साथ आए 20 से 25 लोगों ने सरेआम मारपीट किया। दरअसल गढ़वा समाहरणालय में आज विशेष प्रमंडल टू का 7 योजनाओं का निविदा डाला जा रहा था। इसी बीच ठेकेदारों के द्वारा टेंडर मैनेज करने की बात चल ही रही थी कि गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र निवासी सुरेश पांडे अपने पुत्र चिरंजीवी पांडे तथा अपने सहपाठी के पुत्र धर्मेंद्र दुबे के साथ वहां पहुंचे और गढ़वा पुलिस अधीक्षक के गाड़ी के पास बक्सा में अपना टेंडर का कागज डालने का प्रयास किया।
इसी दौरान उक्त लोगों ने धक्का-मुक्की व मारपीट की। इसके बाद सुरेश पांडे पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें गढ़वा थाना में अपनी रिपोर्ट लिखवाने की बात कही। गढ़वा थाना पहुंचने के बाद सुरेश पांडे ने अपने पुत्र चिरंजीवी पांडे के साथ पुलिस को आवेदन दिया है। उस में उल्लेख किया है कि वे तीन लोग गढ़वा समाहरणालय में टेंडर डालने गए थे, लेकिन कुछ लोगों ने उनके साथ, पुत्र तथा उसके सहयोगी धर्मेंद्र दुबे के साथ हाथापाई करने लगे और मारपीट पर उतारू हो गए। अपने आवेदन में भुक्तभोगी ने लिखा है कि वहां पर मौजूद रंका निवासी नितेश सिंह, धीरज दुबे समेत 20- 25 अज्ञात लोगों ने उन लोगों के साथ मारपीट किया है। उन्होंने आवेदन के माध्यम से पुलिस को बताया कि उसका टेंडर का कागज 40000 रु का डीडी 25000 रु नगद एक उसके गले से सोने का चैन छीन ली है तथा फेंक दिए।
सुरेश पांडे ने आवेदन के माध्यम से दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है । हालांकि टेंडर विवाद से जुड़े इस मामले में कुछ लोगों का कहना है कि सुरेश पांडे ठेकेदारों की यूनियन से पिछले कुछ महीनों से अलग चल रहे थे जिससे कतिपय ठेकेदारों के टारगेट पर थे, लिहाजा आज की घटना को इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play