whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27125777
Loading...


22 घंटा बाद, एसडीओ से आश्वासन मिलने पर परिजनों ने विचाराधीन कैदी रघुनी साव का शव एंबुलेंस से उतारा

location_on केतार access_time 17-Feb-21, 06:12 PM visibility 665
Share



22 घंटा बाद, एसडीओ से आश्वासन मिलने पर परिजनों ने विचाराधीन कैदी रघुनी साव का शव एंबुलेंस से उतारा


योगेन्द्र विश्वकर्मा check_circle
संवाददाता



केतार : गढ़वा जिले के केतार थाना क्षेत्र के ताली गांव निवासी 65 वर्षीय विचाराधीन कैदी रघुनी साह के सोमवार को सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। मंगलवार को शव लेकर एम्बुलेंस पैतृक गांव ताली पहुँचा, तब परिजनों ने शव उतारने से साफ इंकार किया। पुरी रात मृतक कैदी का शव दरवाजे पर खड़ी एम्बुलेंस पर 22 घंटा तक पड़ा रहा। पर परिजन अपनी मांगो पर अड़े रहे। बुधवार को करीब साढ़े दस बजे केतार बीडीओ नितेश भाष्कर, भवनाथपुर बीडीओ रविन्द्र कुमार, केतार थाना प्रभारी राजबल्लभ कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर रामजी महतो, डीएसपी दिलीप खलको ने मृतक के घर पहुँचकर मृतक के परिजनों से बात किए। चार घंटे तक चल रहे कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों को समझाने का प्रयास किया।
परन्तु मृतक के पुत्र कुंडल साह ने अपने पिता की मृत्यु की उच्च स्तरीय जांच व बीस लाख की मुआवजा के साथ एक सदस्य को नौकरी का लिखित आश्वासन पर अड़े रहे। सभी अधिकारियों ने मृतक के परिजनों से बात करने में असफल रहे। परिजनों के द्वारा उपायुक्त को मृतक के पैतृक गांव आकर उनकी मांगों को लिखित आश्वासन देने की मांग पर अड़े रहे। अनुमंडल पदाधिकारी जियाउल हक ने उपायुक्त की आदेश पर मृतक के घर पहुंच कर मृतक के परिजनों से बात कर मामला सुलझाने का काफी समय तक प्रयास किया। आखिर में अनुमंडल पदाधिकारी जियाउल हक ने अपने स्तर से परिजनों के समझाते हुए बीस हजार रुपए का नकद चेक एवं परिवारिक लाभ के साथ विधवा पेंशन राशन दिलाने की बात कही। तभी परिजनों ने आपदा विभाग से मिलने वाला राशि मुहैया कराने की मांग की।
इस पर अनुमंडल पदाधिकारी ने आपदा विभाग से मिलने वाला चार लाख रुपये दिलाने में हरसम्भव मदद करने की आश्वासन दिए। मौके पर जिप सदस्य ज्वाला प्रसाद, भाजपा के मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि विक्रमा सिंह, मुखिया प्रतिनिधि ब्रह्मदेव कुमार गुप्ता, शिवबरन साह, मूंगा साह, प्रसाद, मनोज फौजी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play