whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27925944
Loading...


कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा पर पुष्‍पांजलि अर्पित कर मनाई गई पुण्यतिथि

location_on खरौंधी access_time 17-Feb-21, 05:21 PM visibility 680
Share



कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा पर पुष्‍पांजलि अर्पित कर मनाई गई पुण्यतिथि


देवेंद्र पासवान check_circle
संवाददाता



खरौंधी : खरौंधी में मजदूर किसान एकता मंच की ओर से बुधवार को खरौंधी में पूर्व मुख्‍यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्‍पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। मजदूर किसान एकता मंच के अध्यक्ष कुंदन ठाकुर ने उनके आदर्शों को आत्‍मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा की जननायक कर्पूरी ठाकुर सादगी ईमानदारी के प्रतिमूर्ति थे। कहा जाता है कि मुख्यमंत्री रहते हुए जननायक कर्पूरी ठाकुर सरकारी गाड़ी का उपयोग ना करके रिक्शा की सवारी करते थे। दो-दो बार मुख्यमंत्री रहने के बावजूद उन्‍होंने सादगी नहीं त्‍यागी। वे राज्‍य और राष्‍ट्र के प्रति इतने समर्पित थे। सरकारी राशि का कभी दुरुपयोग नहीं किया।
समाज में उनके योगदान को कभी नहीं भूलाया जा सकता। जननायक कर्पूरी ठाकुर ने मैट्रिक तक की शिक्षा को मुफ्त किया। साथ ही साथ अंग्रेजी की अनिवार्यता को खत्म किया। वे पिछड़े, अति पिछड़े, दलित, महादलित सहित कमजोर वर्गों के सर्वांगीण विकास को तत्‍पर रहते थे। इन वर्गों के उत्थान के लिए शिक्षा के क्षेत्र में अविस्मरणीय काम किया। उन्होंने पिछड़े वर्गों के लिए 27 फीसद आरक्षण को लागू किया। हम सभी को उनके आदर्शों को अपनाने की जरूरत है। नाई समाज के अध्यक्ष अशोक ठाकुर ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर का जीवन सादगी भरा था। आम आदमी के हितों की रक्षा के लिए अपने आपको उन्होंने कुर्बान किया। हम सभी को उनके पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए गौरव महसूस हो रहा है कि ऐसे महापुरुष हमारे समाज के साथ साथ सभी के हितों की रक्षा की।
इस मौके पर पूर्व उपप्रमुख विवेकानंद यादव, भाजपा नेता रामखेलावन पासवान, रोजगार सेवक कमलेश कुमार, मजदूर किसान एकता मंच के सदस्य सर्वेश कुमार ठाकुर, सूर्यदेव ठाकुर, नरेश पासवान, दीनानाथ बैठा, उमेश बैठा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play