पलामू : पलामू जिले के चैनपुर थाना के मुंशी एवं उसी थाना के चौकीदार को पलामू एसीबी टीम ने रु 2000 रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार चैनपुर थाना के मुंशी विजेंद्र राय, पलामू जिला के कंकारी पंचायत के एक व्यक्ति मुन्ना कुमार से उसकी मोटरसायकल होंडा शाइन, को थाने से छोड़ने के एवज 2000 रु की रिश्वत मांग कर रहे थे। पीडित ने इसकी शिकायत पलामू एसीबी की टीम से की। शिकायत के आलोक में पलामू एसीबी टीम ने कार्रवाई करते हुए थाने के मुंशी को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। थाने के मुंशी यह रकम थाने के चौकीदार नंदन पासवान के जरिए प्राप्त किए थे। पलामू एसीबी टीम ने इस कार्य में चौकीदार की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए चौकीदार को भी संलिप्त पाया।
इसके आधार पर चौकीदार को भी गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल एसीबी टीम दोनों को पलामू स्थित अपने कार्यालय में लाकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।