whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27128605
Loading...


दावा मुखिया जी का : फरटिया पंचायत

location_on गढ़वा access_time 16-Feb-21, 09:59 PM visibility 657
Share



दावा मुखिया जी का : फरटिया पंचायत


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सदर प्रखंड क्षेत्र के फरटिया पंचायत में करीब 7000 जनसंख्या में लोग निवास करते हैं। यह पंचायत फ़रटिया, सीदे खुर्द और बसहा गांव मिलाकर एक पंचायत बना है। इस पंचायत की मुखिया शगुफ्ता बीबी बताती हैं कि उन्होंने अपने पंचायत में कई विकास के कार्य किए हैं, जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र, सहित अन्य विकास का कार्य हुआ है। उप स्वास्थ्य केंद्र बन चुका है, लेकिन स्वास्थ विभाग की लापरवाही के कारण यह उप स्वास्थ्य केंद्र हाथी का दांत साबित हो रहा है। क्योंकि यहां डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति नहीं है। उन्होंने बताया कि इसके लिए वे दो बार सिविल सर्जन से भी मिल चुकी हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत के सभी घरों तक सरकार की महत्वकांक्षी योजना हर घर नल-जल का कार्य शुरू कर दिया गया है।
अभी सर्वे का कार्य अभियान चला कर हो रहा है। पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में पीसीसी सड़क बने हैं और जलमीनार लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य सड़क से मस्जिद तक, मुख्य रोड से लेकर फेकन राम के घर तक, ग्रामीण सड़क से लेकर इदरीश अंसारी के घर तक, सिद्धे खुर्द मुख्य पथ से भवराहा टोला तक पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है, जबकि करीब 10 जगहों पर 14वें वित्त की राशि से जलमीनार लगाए गए हैं। सभी जलमीनार पंचायत के विभिन्न सार्वजनिक जगहों पर लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि हमारे पंचायत में करीब 462 प्रधानमंत्री आवास के लाभुकों को आवास का लाभ मिला है। सभी लोग आवास पूर्ण कर चुके हैं और करीब 250 लाभुकों का आवास प्लस में नाम जोड़ा गया है।
उन्होंने बताया कि हमारी अब की मुख्य प्राथमिकता है क्षेत्र में हाई स्कूल की स्थापना हो और क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को पंचायत में ही शिक्षा ग्रहण करने के लिए मिले। जबकि मुखिया प्रतिनिधि शहंशाह आलम ने कहा कि हमारे पंचायत में किसी भी गरीब लड़की का शादी होता है तो वह अपनी बहन की शादी समझकर उसमें शरीक होते हैं और शारीरिक, आर्थिक रूप से मदद करते हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति अगर रात में अचानक बीमार पड़े तो ग्रामीण रात को ही मेरे पास आते हैं और हम सहयोग करने के लिए कभी भी तैयार रहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि करीब 300 विधवा, वृद्ध विकलांग को पेंशन की स्वीकृति कराया गया है। बता दें पिछले चुनाव में वर्तमान मुखिया शगुफ्ता बीबी अपने प्रतिद्वंदी किरण देवी से 200 मतों से जीत कर मुखिया पद पर आसीन हुई थीं, लेकिन अब फिर चुनाव होने वाला है और कई मजबूत मुखिया प्रत्याशी के दावेदार हैं, जिनमें किरण देवी, पाकीजा बीबी, नुसरत परवीन सभी अपने अपने हिसाब से पंचायत में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play