गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने मंत्री मिथिलेश ठाकुर के जन्मदिन पर 3 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले जिला प्रवक्ता धीरज दुबे ने कहा कि वह प्रत्येक वर्ष मंत्री मिथिलेश ठाकुर के जन्मदिन पर रक्तदान करते हैं। व्यक्तिगत हर्षोल्लास में भी जनसेवा को बरकरार रखने की सीख झामुमो कार्यकर्ताओं को उनसे ही मिली है। श्री दुबे ने कहा कि गढ़वा जिले में राजनीतिक पार्टी के द्वारा रक्तदान की शुरुआत भी झारखंड मुक्ति मोर्चा के बैनर तले ही हुआ था। कार्यकर्ताओं से मंत्री मिथलेश हमेशा कहा करते हैं कि समाज सेवा एवं मानव सेवा के बिना राजनीति असंभव है। राजनीति की शुरुआत ही समाज सेवा से होती है।
रक्तदान करने वालों में जिला उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल एवं युवा नेता मयंक द्विवेदी शामिल थे।
बंशीधर नगर (गढ़वा) : झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से मंगलवार को डॉ मनोज कुमार सिन्हा के आवास पर राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर का 55 वां जन्मदिन समारोह पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंत्री मिथिलेश ठाकुर के तस्वीर के समक्ष केक काटकर उनके उज्जवल, दीर्घायु व निरोगी जीवन की मंगल कामना किया तथा एक दूसरे को केक खिलाकर अपनी खुशियों का इजहार किया। झामुमो के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य निर्मल पासवान, जिला कमेटी सदस्य मुकेश कुमार सिन्हा, देवेंद्र प्रसाद चौबे आदि ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड राज्य का चौहुंमुखी विकास हो रहा है। मंत्री मिथिलेश ठाकुर के नेतृत्व में गढ़वा ही नहीं पूरे झारखंड का भर क्षेत्र में उत्तरोत्तर विकास होगा।
मौके पर जिला कमेटी सदस्य सीताराम पासवान, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य सूर्यदेव मेहता, अनुज दुबे, अमोद कुमार, प्रखंड सचिव सुरेश कुमार शुक्ल, विनय कुमार ठाकुर, डॉ मनोज कुमार सिन्हा सहित कई कई झामुमो नेता व कार्य उपस्थित थे।