गढ़वा : झारखंड के हेमंत सरकार गरीबों का सरकार है। गरीबों के हित में काम कर रही है। गढ़वा- रंका विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने गढ़वा जिले में एक से बढ़कर एक विकास का कार्य कर रहे हैं। गढ़वा के लोगों को बिजली नहीं के बराबर मिलती थी। लेकिन मंत्री के प्रयास से अब गढ़वावासियों को 18 से 20 घंटा तक बिजली मिलती है।
उक्त बाते चंद्रवंशी सेना के राष्ट्रीय संयोजक विनोद चंद्रवंशी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्नी चंद्रवंशी के आवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान कही। चंद्रवंशी सेना के लोगों ने कहा कि मंत्री के प्रयास से कूडू से लेकर उत्तर प्रदेश के मुड़ीसेमर तक एनएच 75 सड़क बनावाने की स्वीकृति दिलाने की काम की है।
उक्त लोगों ने कहा कि मंत्री के प्रयास से कनहर व सोन नदी से गढ़वा व पलामू के लोगों को पाईप लाइन के माध्यम से पानी पहुंचने के लिए योजना की स्वीकृति दिलाने का काम की है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार ने 11 व 13 जिला को बांटने का काम की थी। उसको हेमंत सरकार ने हटाकर एक कर दिया है। गढ़वा में हमेशा सड़क जाम की स्थिति बनी रहती थी। मंत्री के प्रयास से गढ़वा में बाईपास सड़क का निर्माण बहुत जल्द किया जाएगा। गढ़वा में बाईपास सड़क का निर्माण हो जाएगा तो शहर में जाम की स्थिति नहीं रहेगी।
पत्रकार वार्ता में चंद्रवंशी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्नी चंद्रवंशी, संरक्षक सुरेश भंडारी, जिला महासचिव श्रवण चंद्रवंशी, नगर मंडल अध्यक्ष सोनू चंद्रवंशी, अतुल, गोनू आदि लोग उपस्थित थे।