बंशीधर नगर : सेंट्रल बैंक के निकट स्थित मां गायत्री शक्तिपीठ परिसर में मंगलवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा बसंत पंचमी और गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य श्रीराम शर्मा का आध्यात्मिक जन्म दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस मौके पर शक्तिपीठ में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए ।श्रद्धालुओं ने मां सरस्वती, मां गुरु की पूजा किया। वही सुबह 8 बजे से विधिवत हवन, पूजन किया गया। हवन पूजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने वेद मंत्रों के साथ आहुतियां डाली और विश्व शांति और कल्याण की प्रार्थना की।कार्यक्रम के अंत मे प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर गायत्री परिवार के परिजन अजीत कुमार चौबे ने बताया कि बसंत पंचमी के दिन अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा परम पूज्य गुरुदेव वेद मूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के आध्यात्मिक जन्म दिवस रूप में मनाया गया।
उन्होंने बताया कि शांतिकुंज की स्थापना के 50 में वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में शांतिकुंज को स्वर्ण जयंती वर्ष घोषित किया गया।जिसमे हरिद्वार में लग रहे कुम्भ का जल बंशीधर नगर गायत्री शक्तिपीठ को प्राप्त हुआ है। इसके तहत कुम्भ के जल को शक्तिपीठ के आस-पास 11 गांवो में प्रत्येक गांवो के 24 घरों में देव स्थापना के माध्यम से कुम्भ का जल लोगो के घर-घर जा कर वितरित किया जाएगा। जिससे उनका घर आधात्मिक वातावरण से ओतप्रोत हो सके।
इस अवसर पर गायत्री परिवार के जोखू प्रसाद,अनिल लाल अग्रवाल,ललसु राम,सुजीत लाल अग्रवाल,रवि अग्रवाल,नवीन मेहता,राजेश सोनी,डॉ सतीश मेहता,शुभम जायसवाल, राजेश जायसवाल, मीना देवी,अल्वास देवी,अनिता देवी, सुशीला देवी,लालो देवी,प्रज्ञा अग्रवाल,पायल कुमारी,पूजा अग्रवाल,मिस्टी अग्रवाल ,राम प्रसाद जर्दा दुकान, विजय जायसवाल सहित बडी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।