कांडी : प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को समाजिक आकेक्षण के ज्यूरी सदस्यों द्वारा मनरेगा योजना अंतर्गत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना का प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन बीडीओ जोहन टुडू के अध्यक्षता में किया गया। उक्त जनसुनवाई कार्यक्रम में ज्यूरी सदस्यों में प्रमुख नीतू पाण्डेय, जीप सदस्य हसन रजवार, स्वयं सहायता महिला प्रतिनिधि नीलम कुमारी, बीआरपी एस ए यू आशिष चतुर्वेदी, बीआरपीएपसी अमित कुमार एवं बीपीओ संतोष सिंह यादव की उपस्थिति में चौदह पंचायत में संचालित बिरसा हरित योजना के तहत बागवानी की योजना की समीक्षा की गई। जनसुनवाई के दौरान प्रखंड के जेएसएलपीएस बीपीएम अभिषेक कुमार को 500रूपये का जुर्माना एवं अन्य संबंधित कर्मियों तथा आम बागवानी के भेण्डर पर भी जुर्माना लगाया गया।
मौके पर प्रमुख परतनिधि पिंकू पांडेय,बीपीओ संतोष सिंह यादव, कनिया अभियंता मनदीप राम, जैसलपीएस बीपीएम अभिषेक कुमार,ओपरेटर श्रीकांत सिंह, अकाउंटेंट धीरज पांडे, नरेन्द्र सिंह समेत सभी पंचायत कर्मी,जनप्रतिनिधि, मुखिया, रोजगार सेवक,पंचायत सचिव व बागवानी साथी उपस्थित थे।