रमकंडा : रमकंडा थान क्षेत्र के बलिगढ़ गांव निवासी नंदलाल राम के एक दुधारू भैंस की मौत वज्रपात के चपेट में आने से हो गई है।समाचार के अनुसार घर के समीप ही खेत में भैस चर रहा था तभी वज्रपात के चपेट में आ गई। भुक्तभोगी पशुपालक नंदलाल राम ने बताया की इसी दुधारू भैंस के दूध बेचकर घर परिवार का भरण - पोषण होता था। उन्होंने जल्द से जल्द प्रशासन से मुआवजे दिलाने के गुहार लगाई है।