बंशीधर नगर : श्री बंशीधर मंदिर में मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर का 193 वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को फूल-मालाओं से आकर्षक रूप से सजाया गया था।

मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर मंदिर के प्रधान पुजारी ब्रज किशोर तिवारी, आचार्य सत्यनारायण मिश्र, चंद्रशेखर तिवारी, अनिल मिश्र, श्री कृष्ण पांडेय, विनोद चौबे, शांति भूषण पांडेय, डॉ शशिकांत शुक्ल ने मंदिर में नित्य पूजन के साथ साथ विशेष पूजा अर्चना किया। स्थापना दिवस के अवसर पर मंदिर में राधा कृष्ण युगल सहस्त्र नाम अर्चन, इसके बाद सतनाम गणेश अर्चन, शिव अर्चन, विष्णु, सरस्वती, लक्ष्मी, सीता राम, हनुमत अर्चन किया गया। अर्चन के बाद भगवान को विशेष भोग लगाया गया।
पूजा अर्चना के बाद मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया।मंदिर का पट खुलते ही भगवान की पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा अर्चना किया।

स्थापना दिवस को सफल बनाने में श्री बंशीधर सूर्यमन्दिर ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी राजेश प्रताप देव, बिरेन्द्र प्रसाद, सुजीत अग्रवाल, नन्दू लाल श्रीवास्तव, मंदीप प्रसाद, सुरेश विश्वकर्मा सहित अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।