whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27173654
Loading...


श्री बंशीधर नगर में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से किया मां सरस्वती की पूजा अर्चना

location_on बंशीधर नगर access_time 16-Feb-21, 03:09 PM visibility 680
Share



श्री बंशीधर नगर में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से किया मां सरस्वती की पूजा अर्चना


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : अनुमण्डल मुख्यालय सहित आस पास के क्षेत्रों में मंगलवार को विद्या की आराध्य देवी माँ सरस्वती की पूजा का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। सरस्वती पूजा को लेकर बच्चो में काफी उत्साह देखा गया।सोमवार को माँ सरस्वती की प्रतिमा लाने से लेकर पंडाल को सजाने में बच्चे देर रात तक लगे रहे। मंगलवार की सुबह रंग बिरंगे परिधानों में बच्चे पूजा स्थल की ओर जाते देखे गये। विभिन्न पूजा समितियों द्वारा आयोजित पूजा पंडालों में विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती की पूजा अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बड़े ही श्रद्धा व हर्सोल्लास के साथ किया गया। पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
हालांकि इस वर्ष सरकारी विद्यालयों में सरस्वती पूजा का आयोजन नही किया गया है, इसके बावजूद विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों द्वारा तथा विभिन्न पूजा समितियों द्वारा गांवो में जगह जगह सरस्वती पूजा का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया है। अनुमण्डल मुख्यालय में ब्लॉक मोड़ के निकट प्रगति किशोर क्लब, प्रखण्ड परिसर, सरस्वती विद्या मंदिर, सक्सेस कोचिंग सेंटर, हेन्हों रोड में पुराना डीएभी स्कूल के बगल में माँ सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना किया जा रहा है। पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।पूजा पंडालों से लगातार भक्ति गीतों के हो रहे प्रसारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा है। बच्चों के साथ साथ माँ सरस्वती के दर्शन व पूजा अर्चना के लिए महिलाओं व पुरुषों को भी पूजा पंडाल की ओर जाते देखा गया।
श्रद्धालुओं के पूजा पंडालों की ओर आने जाने का सिलसिला देर शाम तक लगा रहा। हालांकि खराब मौसम के बावजूद लोगों की श्रद्धा भारी पड़ती दिखी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play