whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27174566
Loading...


मंत्री मिथिलेश ठाकुर के जन्मदिन पर झामुमो ने 120 असंगठित मजदूरों के बीच वितरित किया निबंधन पत्र एवं मेडिकेटेड मच्छरदानी

location_on गढ़वा access_time 16-Feb-21, 03:03 PM visibility 656
Share



मंत्री मिथिलेश ठाकुर के जन्मदिन पर झामुमो ने 120 असंगठित मजदूरों के बीच वितरित किया  निबंधन पत्र एवं मेडिकेटेड मच्छरदानी


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश ठाकुर के जन्मदिन के अवसर पर गढ़वा जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों ने सोनपुरवा हरिजन टोला में लगभग 120 असंगठित अकुशल मजदूरों के बीच निबंधन पत्र एवं मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्वास्थ्य विभाग के विधायक प्रतिनिधि कंचन साहू ने कहा कि विधायक मिथिलेश ठाकुर अपनी कार्य कुशलता एवं कार्य क्षमता से पूरे विधानसभा में अनेकों विकास कार्यों को धरातल पर उतार रहे हैं। इनमें से कई योजनाओं का सीधा लाभ जनता को मिलना प्रारंभ हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा शहरी मजदूरों को रोजगार की गारंटी दी जा रही है जिसके तहत यहां मौजूद लोगों को निबंधन पत्र सौंपा गया।
मनरेगा के तर्ज पर सरकार शहर में रह रहे श्रमिकों को रोजगार देने का काम करेगी। अपने कार्यों की वजह से पूरे राज्य में लोकप्रियता प्राप्त कर रहे मंत्री मिथिलेश ठाकुर के जन्मोत्सव भी जरूरतमंदों को लाभ देकर मनाया जा रहा है। यही नया गढ़वा का उदाहरण हैं। कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला प्रवक्ता धीरज दुबे ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि सदर अस्पताल को लेकर लोगों में गलत धारणा बनी हुई थी। परंतु मंत्री मिथिलेश ठाकुर के कार्यकाल में सदर अस्पताल गढ़वा में अब निजी संस्था जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ संबंधी किसी भी तरह की समस्या होने पर लोग अब बेझिझक अस्पताल जाकर इलाज करा सकते हैं। इसी तरह विभिन्न विभागों के समस्या के लिए मंत्री मिथिलेश ठाकुर के द्वारा प्रतिनिधि नियुक्त कर दिया गया है।
आम जनों को समस्या होने पर संबंधित विभाग के प्रतिनिधि तक जाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि जिस बिरले पुरुष का जन्मदिन आज हम मना रहे हैं, वह गढ़वा की विकास में इतिहास रचेंगे और जनता उन्हें ढूंढकर अपना जनप्रतिनिधि चुनने का काम करेगी। कार्यक्रम के अंत में लोगों ने सामूहिक रूप से केक काटकर उपस्थित बच्चों एवं श्रमिकों को खिलाया। धन्यवाद ज्ञापन खाद्य आपूर्ति विभाग के विधायक प्रतिनिधि आशुतोष पाण्डेय ने किया। मौके पर डॉ असजद अंसारी, सह सचिव मासूम रजा, प्रखंड अध्यक्ष फुजैल अहमद, सचिव अजय ठाकुर, टुनटुन दुबे, नगर कमेटी सचिव प्रियम सिंह, उपाध्यक्ष नवीन तिवारी, सूरज चंद्रवंशी, सदाम हुसैन, विवेक सिंह, अमित सिंह, प्रवीण जयसवाल, निरंजन सिंह, शशि कुमार समाजसेवी ज्योति प्रकाश केसरी, उपेंद्र ठाकुर, गांधी पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play