रमकंडा : रमकंडा - भंडरिया मुख्य मार्ग के सेमरटाड़ टोला के समीप कुत्ते को बचाने में एक स्कोर्पियो सड़क किनारे पलट गया। हालांकि स्कोर्पियो में सवार पाच लोगों को किसी प्रकार की कोई नुकसान नहीं हुआ है। वाहन के पलट जाने से सभी लोग पीछे वाले गेट के शीशे को तोड़ कर वाहन से बाहर निकले।
घटना के जानकारी मिलते ही रमकंडा पुलिस ने घटना स्थल पर उक्त स्कोर्पियो वाहन को जेसीबी मशीन के सहारे निकलवा कर थाने ले आई है।बताया जाता है कि उक्त वाहन भंडरिया थाना क्षेत्र के मदगडी गांव की ओर से मेदिनीनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान कुत्ते को बचाने में असंतुलित होकर पलट गया। घटना गुरुवार की है।