कांडी : पुलिस ने कर्मा गांव से सोमवार की सुबह दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से बारह पशुओं को भी बरामद किया गया है।
थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो पशु तस्कर कर्मा गांव से तस्कर पशुओं को तस्करी के लिए बाहर लेकर जा रहे हैं। उक्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कर्मा गांव से पतिला निवासी क्लामुदिन अंसारी व बतोखुर्द निवासी मुस्ताक अंसारी को बारह पशुओं के साथ गिरफ्तार किया। वहीं पशुओं को किसानों को जिम्मानामा पर दिया गया है। दोनों अभियुक्तों को गोवंश पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर गिरफ्तार तस्करों को जेल भेज दिया गया।