बंशीधर नगर : भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता आनंद प्रकाश कमलापुरी ने अयोध्या में हो रहे श्री राम मंदिर निर्माण की खुशी में कई लोगों को भगवा गमछा देकर सम्मानित किया।
सम्मानित होने वालों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गढ़वा जिला प्रचारक सत्यप्रकाश, भाजपा के जिला महामंत्री विकास स्वदेशी, विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मचंद लाल अग्रवाल, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष लक्षमण राम, विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ, बजरंग दल के जिला संयोजक विनीत कुमार शरद, गोपाल जायसवाल, व्यवसायी संघ के अध्यक्ष शंभू नाथ सौदागर, सुजीत लाल अग्रवाल, सिद्धेश्वर लाल अग्रवाल, भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्ठ, रामरेखा पासवान, मीडिया कर्मी आदि का नाम शामिल है।