whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27184826
Loading...


गायब दरोगा सिंह की तलाश में अनुसंधान के क्रम में कोयल नदी पहुंची मेराल पुलिस

location_on मेराल access_time 15-Feb-21, 06:10 PM visibility 772
Share



गायब दरोगा सिंह की तलाश में अनुसंधान के क्रम में कोयल नदी पहुंची मेराल पुलिस


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : मेराल थाना क्षेत्र के बाजूडीह गांव से गायब स्थानीय कोयल नदी में मछली मारने निकले 50 वर्षीय दरोगा सिंह का 4 दिन बीत जाने के बावजूद भी कोई अता पता नहीं चल सका है। सोमवार को मेराल थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार अपने पीएसआई संजय कुशवाहा के अलावा पूरे दलबल के साथ हिरासत में लिए गए नंद किशोर सिंह उर्फ नंदा सिंह को लेकर घटनास्थल बाजूडीह गांव से सटे कोयल नदी मे पहुंचे हैं। पुलिस ने झाड़ी, कुएं एवं गन्ना के खेत में गहनता पूर्वक खोजबीन किया। लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। मेराल थाना पुलिस के आने की भनक लगते ही गायब दरोगा सिंह की पत्नी समेत ग्रामीणों के बीच आशा जगी की संभवतः गायब दरोगा सिंह का सुराग मिल गया होगा। पुलिस के आते देख महिला पुरुष एवं बच्चे नदी की ओर इकट्ठा होने लगे।
लेकिन प्रशासन हो या ग्रामीण अपने अपने स्तर से घटनास्थल के आसपास काफी खोजबीन की। लेकिन निराशा ही हाथ लगी। जिंदा हो या मुर्दा लगातार बरामद करने के लिए पुलिस दबिश बना रही है। लेकिन 4 दिन बीत जाने के बावजूद भी गायब दरोगा सिंह को बरामद नहीं किया जा सका। ज्ञात हो कि जैसे समय बीतता जा रहा है वैसे वैसे ग्रामीण असमंजस की स्थिति में पड़ गए हैं। इधर बताया जा रहा है कि गत शुक्रवार की दोपहर गांव के ही अमेरिका पासवान, नंदकिशोर सिंह, नंदा सिंह एवं दरोगा सिंह इन तीनों ने गांव से सटे स्थानीय कोयल नदी में मछली मारने के लिए निकले हुए थे। इसी बीच दरोगा सिंह को छोड़कर दो अन्य साथी अपने अपने घर आ गए। देर शाम इंतजार करने के बाद गायब दरोगा सिंह की पत्नी अर्पणा देवी व उनके परिजन काफी खोजबीन किया।
लेकिन कोई अता पता नहीं चल सका। इधर दरोगा सिंह की पत्नी व बच्चे एवं बच्चियों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। मेराल थाना प्रभारी योगेंदर कुमार ने बताया कि हिरासत में लिया गया दोनों से प्रशासन कड़ाई से पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का पूरा अथक प्रयास है कि जिंदा हो या मुर्दा बरामद किया जा सके। उन्होंने कहा कि घटित घटना क्रम की खुलासा करने के लिए प्रशासन लगातार हर एक बिंदुओं की जांच कर रही है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play