कांडी : थाना क्षेत्र के पीपरडीह गांव स्थित कांडी-मझिआंव मुख्य सड़क पर नीरज पेट्रोल पंप के समीप मझिआंव के तरफ से आ रहा डीजे साउंड से भरे कमांडर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें चालक व खलासी बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नीरज पेट्रोल पंप से डीजल लेकर एक औटो कांडी की ओर जा रही थी। मझिआंव के तरफ से तेज रफ्तार से आ रही कमांडर गाड़ी ओटो को बचाने के चक्कर में पलट गई। जिसमें दोनों व्यक्तियों को पैर में चोटे आई है।
जानकारी के अनुसार साउण्ड सिस्टम से भरा एक कमांडर गाड़ी सरस्वती पूजा में साटा को लेकर कांडी प्रखंड के बेलहथ जा रहा था। गाड़ी मालिक फागु राम का बेटा रवीन्द्र कुमार राम स्वंय गाड़ी चला रहा था।