रमना : थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलीदाग गांव के वीरकुंवर टोला निवासी राजेश्वर चंदवंशी का 21 वर्षीय पुत्र संतोष चन्द्रवँशी की मौत लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी है। वह गुर्दा रोग से पीडित था। सोमवार की सुबह शव के घर पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया।
इधर मौत की सूचना पाकर मृतक के घर पहुंचे विधायज प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष बलजीत सोनी ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया है।
मौके पर अमित प्रकाश, मुख्तार अंसारी, गुड्डू सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।