गढ़वा : बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर कमल कुमार ने हमारे चैनल को बताया की गुरुवार की रात्रि 9 से 9.15 बजे के लगभग 33 हजार तार जो बी मोड़ ग्रिड से गढ़वा पीएसएस आती है, उसमें फॉल्ट आने ब्रेकडाउन हो गई थी। 10 बजे रात्रि में जरूरी तैयारी के साथ गढ़वा बिजली विभाग की पूरी टीम उनके (कमल कुमार) एवं जूनियर लाइन मैन नवीन कुमार के नेतृत्व में ब्रेक डाउन के फाल्ट को ढूंढने निकली। जो पोल टू पोल फाल्ट ढूंढते हुए लगभग रात्रि 2 बजे कोयल नदी के उस पर डंडिला कला पहूंची। तत्पश्चात बारिश भी शुरू हो गई। बारिश में भी लगातार पैदल चलते हुए संत तुलिदास कॉलेज (मायापुर) के पास टीम पहुंची, जहां दलदल में दो पोल का तार टूट कर गिरा हुआ था। जिसे बारिश में लगातार भींगते हूए भी लगभग 6 बजे सुबह टीम के द्वारा फाल्ट को दुरुस्त कर लिया गया था।
लेकिन तेज बारिश होने के कारण आपूर्ति बहाल हेतु ट्रायल लगभग 7 से 7.30 के बीच में हुआ। जो लगभग बामुश्किल 5 मिनट के लिए रहा होगा। लेकिन एक बार फिर से हैवी फाल्ट आ जाने के कारण पुनः ब्रेकडाउन हो गई है। जिसे दुरुस्त करने हेतू गढ़वा बिजली विभाग की पूरी टीम बारिश कम होते ही निकल जाएगी और फाल्ट पकड़ में आते ही उसे दुरुस्त कर अविलंब विद्युत आपूर्ति बहाल करने की पूरी कोशिश करेगी।
बिजली विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को हुई इस असुविधा के लिए खेद जताते हूए धैर्य रखने का विनम्र आग्रह किया है।