कांडी : प्रखंड में संचालित जनवितरण दुकानदारों की बैठक सोमवार को कांडी प्रखंड कार्यालय के सभागार में हुई प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जोहन टुडू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में डीलरों को कई दिशा निर्देश दिए गए। मौके पर कहा गया कि माह का आवंटित राशन का वितरण उठाव के दूसरे दिन से प्रारंभ करना है एवं दुकान के सामने बोर्ड एवं लाभुकों की सूची, पुराना चीनी का ड्राफ्ट दो दिन के भीतर जमा करना, माह के 15 तारीख एवं 25 तारीख को दुकान खुला रखना सहित कई अन्य निर्देश भी दिए गए। उन्होंने सभी डीलरों को हिदायत देते हुए कहा कि सभी पीडीएस संचालक अपने कार्यों के प्रति सचेत रहें अन्यथा अगले 15 से औचक निरीक्षण किया जाएगा। गड़बड़ी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इतना ही नहीं उन्होंने सभी पीडीएस धारकों को कोविड-19 को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांडी में चल रहे वैक्सीन अभियान में शामिल होकर वैक्सीन लगवाने की भी बात कही।
मौके पर गोदाम प्रभारी नरेंद्र सिंह डीलर संघ अध्यक्ष कामेश्वर दुबे समेत प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदार मौजूद थे।