गढ़वा : राम जन्मभूमि निधि सँग्रह अभियान के तहत आज गढ़वा प्रखंड क्षेत्र के मध्या पंचायत के महुपी ग्राम मे निधि संग्रह अभियान का शुरुआत किया गया। अभियान की शुरुआत महुपी गांव के युवा उज्जवल चौबे के द्वारा अपना समर्पण राशि स्वयंसेवको के बीच जमा किया गया।
इस अवसर पर निधि संग्रह अभियान के मध्या पंचायत संयोजक शैलेश तिवारी ने कहा कि पंचायत के हर घर मे हम सभी जायँगे और निधि संग्रह किया जायेगा। पंचायत के सम्मानित जनता अपना निधि राशि इस पुण्य के काम मे सहयोग करने के लिए लालायित हैं।
इस मौके पर निधि संग्रह अभियान के समय मुखिया पति संजय चौबे, शैलेंद्र चौबे, अमन तिवारी, प्रिंस तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।