केतार : प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भाष्कर के अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत समीक्षात्मक बैठक किया गया। इस बैठक में 2016-19 तक के सभी लंबित आवासो की कारण सहित विवरणी संबंधित पंचायत सचिव व पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक से मांगा गया। साथ ही सत्र 2020-21 लक्ष्य के अनुरूप निबंधन नही होने, जिओ टैग के साथ प्रथम किस्त की गैप का कारण पूछा गया। तथा अयोग्य लाभुको का रिमांड हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा गया।प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किस्त की भुगतान एक सप्ताह में करने के साथ सभी पंचायत सचिव व पंचायत स्वयंसेवक को आवास निर्माण कार्य मे तेजी लाने का निर्देश दिया।
उन्होंने लाभुको से बिचौलियों से सावधान रहने की नसीहत दी।
इस मौके पर प्रखंड समन्वयक रविरंजन, पंचायत सचिव सुरेश राम, राजकुमार राम, स्वयंसेवक रामाशंकर प्रसाद, कुंदन प्रसाद, सुमंती देवी, भोला पासवान, रवि सिंह, सोनू कुमार सिंह, सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।