बंशीधर नगर : सेंट्रल बैंक के निकट स्थित माँ गायत्री शक्तिपीठ परिसर में सोमवार को गायत्री परिवार के द्वारा बसंत पंचमी का पर्व बड़े ही उत्साह एवं धार्मिक वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। बसंत पंचमी के अवसर पर सोमवार को 12 घंटे का सामूहिक जप किया गया। जप कार्यक्रम सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक किया गया। बसंत पंचमी के दिन सुबह 8 बजे से विशेष पूजन हवन एवं प्रसाद का भी वितरण किया जाएगा।
इस अवसर पर गायत्री परिवार के अजित चौबे ने बताया कि शांतिकुंज की स्थापना परम् पूज्य गुरुदेव वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने सन 1971 ई में किया था। जिसके बाद 2021 में 50 वे वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में शांतिकुज को स्वर्ण जयंती वर्ष घोषित किया गया है।
उन्होंने बताया कि स्वर्ण जयंती वर्ष में परम् पूज्य गुरुदेव के आध्यात्मिक दिवस मनाने को लेकर बसंत पंचमी पर्व के एक दिन पूर्व 12 घण्टे का सामूहिक जप का आयोजन किया गया है।जिससे विश्व के कल्याण के निमित और कोरोना वायरस के समूल्य नष्ट के लिए यह जप किया जा रहा है। श्री चौबे ने बताया कि हम सभी भारत वासियों की रक्षा के लिए देश के सीमा पर तैनात प्रहरी को ऊर्जा-शक्ति प्राप्त हो इसी संकल्प के साथ गायत्री परिवार द्वारा प्रार्थना किया जा रहा है।
इस अवसर पर गायत्री परिवार के जोखू प्रसाद, अनिल लाल अग्रवाल, ललसु राम, रवि अग्रवाल, शुभम जायसवाल, डॉ सतीश मेहता, नवीन मेहता, मीना देवी, अनिता देवी, लालो देवी, सुशीला देवी, अल्वास देवी, प्रज्ञा अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, भुटुक अग्रवाल, सहित अन्य परिजन उपस्थित थे।