उंटारी (पलामू) : उंटारी रोड पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार राय ने बताया की मुरमकला गांव निवासी सोनू ठाकुर पर अपनी पत्नी के साथ प्रताड़ित व मारपीट करने का मामला दर्ज था। वहीं पांडेपुरा के डीलर लालचंद राम पर कम राशन देने का मामला एमओ द्वारा दर्ज कराया गया था। जबकि देवडर बिंदुआ के धर्मेंद्र रजवार पर डॉरी एक्ट के तहत मामला दर्ज था।
तीनों अभियुक्त लम्बे समय से फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर तीनों को आज गिरफ्तार किया गया। श्री राय ने कहा की अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु अभियान और तेज किया जायेगा।