भवनाथपुर : सोमवार को शिशु विद्या मंदिर विद्यालय में वंदना के पश्चात प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में कक्षा-दशम के भैया -बहनों द्वारा गमला में पौधा रोपण का कार्य सम्पादित हुआ। प्रत्येक भैया -बहनों को लॉटरी के द्वारा गमला आवंटित किया गया व उसकी सुरक्षा का भार भैया-बहनों को सौंप गया, और विद्यालय छह एशिआर भूमि के परिसर को भैया-बहनों, आचार्य/दीदी जी/समिति के अधिकारियों और समाज के सहयोग से पेड़ लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया।
इस पावन पुनीत अवसर पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समीति के कोषाध्यक्ष अरविन्द प्रताप सिंह सेंगेर और विद्यालय परिवार के राकेश सिन्हा, बीरेन्द्र दुबे, अंकित सिंह, रामइकबाल शर्मा, चंदन सरकार, अनूप चतुर्वेदी, विभा पाण्डेय, सुनीता शुक्ला, सुश्री ब्यूटी, सुश्री मीरा पाठक, सुश्री ऋतू एवं समस्त कर्मचारीगण उपस्थित थे।