केतार : प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत केतार के पाल नगर टोले में एक कलयुगी पुत्र का कारनामा प्रकाश में आया है। केतार गांव के पाल नगर टोले के मजुरनी देवी, पति सुखाडी राम का अपना सगा पुत्र छोटू कुमार व बहू संगीता देवी ने बड़ी बेरहमी से मारपीट करते हुए सड़क पर फेंक दिया। सड़क के किनारे चल रहे राहगीरों का नजर जब मजूरनी देवी पर पड़ा तो उसकी जानकारी दूरभाष के माध्यम से केतार थाना को दिया गया। परंतु समाचार लिखे जाने तक भुक्तभोगी मजुरनी देवी घायल अवस्था में ही घटनास्थल पर ही पड़ी हुई थी।