whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27201843
Loading...


मानवता हुआ शर्मसार, ससुर व देवर ने किया बलात्कार

location_on बंशीधर नगर access_time 15-Feb-21, 02:27 PM visibility 661
Share



मानवता हुआ शर्मसार, ससुर व देवर ने किया बलात्कार


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : धुरकी थाना अंतर्गत टाटीदीरी ग्राम में नव विवाहिता के साथ ससुर व देवर द्वारा डेढ़ माह तक बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार रंका थाना अंतर्गत दूधवल ग्राम निवासी कलीम अंसारी ने अपनी पुत्री की शादी धुरकी थाना अंतर्गत टाटीदीरी ग्राम निवासी अशफाक अंसारी के साथ 23 जुलाई 2020 को किया था। शादी के 2 महीने बाद तक सब कुछ सामान्य रहा। लेकिन इसके बाद ससुर व देवर द्वारा उनकी पुत्री को प्रताड़ित किया जाने लगा। श्वसुर पीड़िता पर डेढ़ लाख रुपए नगद व गाड़ी मंगाने के लिए दबाव बनाने लगा। इसी बीच जब उसका पति अशफाक अंसारी घर में नहीं था, तो मौका देख कर रात्रि को ससुर ने बलात्कार किया तथा कहा कि यदि दहेज मंगा दोगी तो वे लोग उसे ठीक से रखेंगे।
यदि दहेज नहीं मंगाओगी तो साथ रहना पड़ेगा। वह उसे रानी बनाकर रखेगा। पति के घर लौटने पर जब पीड़िता ने उसे इस घटना के बारे में बताया तो उसने चुप्पी साध ली। देवर भी उसके साथ यही सब करने लगा। डेढ़ माह तक पीड़िता बर्दाश्त करती रही। जब पीड़िता अपने मायके में इसकी सूचना देना चाहा तो, ससुर व देवर जान से मारने की धमकी देने लगे। एक दिन मौका पाकर पीड़िता ने अपने पिता को बुलाया तथा अपने साथ हुए घटना के बारे में बताया। जब पीड़िता के पिता द्वारा इस मामले को उठाया गया तो पीड़िता के श्वसुर व देवर मारपीट करने पर उतारू हो गए। किसी तरह कलीम अंसारी अपनी पुत्री को लेकर अपने घर आया। इसके कुछ दिन बाद जब पीड़िता के ससुराल वाले उसे लेने गए तो पीड़िता ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया तथा पूछताछ करने पर अपने साथ हुए अनाचार की जानकारी दी।
इसके बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ महिला थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया।पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए गढ़वा भेज दिया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play