गढ़वा : मेराल थाना क्षेत्र के ओखरगड़ा के रामेश्वर राम की पुत्री सब्जी में छिड़कने वाला दवा खाने से अस्वस्थ्य हो गई जिसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि काजल कुमारी कुछ खा रही थी, तभी गलती से काला नमक समझ कीटनाशक खा गई, जब उसे बेचैनी लगने लगा तो परिजनों द्वारा उसे तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ चिकित्सक ने उसकी स्थिति को खतरे से बाहर बताया है।