whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27204336
Loading...


बीरबंधा उप स्वास्थ्य केन्द्र का भवन बने 3 वर्ष गुजर गया, पर नहीं हुई स्वास्थ्यकर्मियों की पदस्थापना

location_on गढ़वा access_time 15-Feb-21, 12:02 PM visibility 656
Share



बीरबंधा उप स्वास्थ्य केन्द्र का भवन बने 3 वर्ष गुजर गया, पर नहीं हुई स्वास्थ्यकर्मियों की पदस्थापना


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : प्रखंड अंतर्गत बीरबंधा पंचायत में सरकार का लाखों रुपये बर्बाद हो रहा है, जिस पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है। गढ़वा प्रखंड के बीरबंधा पंचायत भवन के पास अवस्थित प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र बीरबंधा का निर्माण लगभग इकतालीस लाख रुपए की लागत से हुआ है। सरकार का उद्देश्य था कि बीरबंधा के ग्रामीणों अगर बीमार होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र में तत्काल सुविधा मिल सके। भवन के नाम पर 41 लाख रुपए से भवन बन चुका है। भवन को बने हुए लगभग 3 वर्ष हो गया है परंतु ना तो यहां अभी तक किसी डॉक्टर की नियुक्ति हुई है और ना ही किसी नर्स का। आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि यह भवन बना था तो हमलोगों में बहुत ही आशा की किरण जगी थी कि कभी भी हमारे परिवार के बच्चे, बूढ़े बीमार हो तो इलाज बहुत जल्द हो सकता है, लेकिन या उप स्वास्थ्य केंद्र बीरबंधा तो आंखें बिछाए हुए, उद्घाटन का बाट जो रहा है।
आखिर कब तक इस तरह से सरकार के पैसों का दुरुपयोग होता रहेगा। यह तो आने वाला समय ही बता सकता है। बीरबंधा पंचायत के मुखिया अलीजामा अंसारी से जब हमने बात किया तो उन्होंने बताया कि अभी तक हम कई बार इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग से लेकर जनप्रतिनिधियों तक से कर चुके हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play