पलामू : क्षेत्रीय कार्यालय, चर्च रोड, डालटनगंज में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के सेवानिवृत बंधुओं की एक आमसभा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में झारखंड राज्य ग्रामीण से सेवानिवृत्त बंधुओं का
"झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक पेंशनर्स समिति" का गठन किया गया।
तत्पश्चात कार्यकारिणी समिति का सर्वसम्मति से चयन किया, जिसमें अध्यक्ष के पद पर पीएन सिंह, उपाध्यक्ष एनबी शुक्ल एवं अजय कुमार, महासचिव एसके जोरिहार, सहायक महासचिव अरुण कुमार सिंहा एवं जे ओझा, कोषाध्यक्ष कामेश्वर राम तथा सहायक कोषाध्यक्ष के पद पर अमरेंद्र सिन्हा का चयन किया गया।
इसके आलवा दस कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया है, जिसमें एसएस सहाय, आरएन पांडेय, जेपी नारायण, मनोज कुमार सिंह, चंदेश्वर राम, अजय कुमार-2, उदित सिंह, जेएसपी मेहता, एवं मुरारी राम का नाम शामिल है।
वहाँ उपस्थित सभी लोगों द्वारा, समिति के नियमावली (बॉय-लॉज़) को सर्वसम्मति से पारित किया गया तथा समिति का मासिक सब्सक्रिप्शन पचास रूपये से बढ़ाकर सौ रूपये करने का निर्णय लिया गया।