सगमा : श्री बंशीधर नगर प्रखंड के प्रखंड प्रमुख रविंद्र कुमार पासवान ने गुरुवार को प्रखंड के बीरबल गांव स्थित नोडल पैक्स का भौतिक सत्यापन किया।
इस दौरान प्रमुख ने गोदाम का रखरखाव तथा भंडारण की स्थिति को देखने के साथ उपस्थित किसानों के बीच बीज वितरण किया, साथ ही वितरण पंजी का अवलोकन किया। मौके पर उन्होंने धान के बीज वितरण पर संतोषजनक बताते हुए जिला सहकारिता पदाधिकारी अमृता कुमारी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने किसानों के लिए ससमय बीज उपलब्ध कराकर किसानों को बड़ी राहत दी है। प्रमुख ने कहा की बीरबल पैक्स को श्री बंशीधर नगर, केतार, खरौंधी, भवनाथपुर व सगमा प्रखंड का नोडल पैक्स के रूप में परिवर्तित किया गया है।
यहां पर बिना कोई परेशानी के किसानों को धान बीज डीआरआरएच 2 हाइब्रिड एवं एमीटीयु 10 -10 उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा की सरकार के द्वारा 50 प्रतिशत अनुदान पर किसानों के बीच बीज का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने किसानों को ससमय धान का बीज खरीद कर बुवाई करने का अपील की है।
मौके पर पैक्स के अध्यक्ष रमोद प्रसाद ने कहा की सरकार के द्वारा किसानों के लिए बीज उपलब्ध कराकर बहुत ही बड़ी राहत दी गई है। उन्होंने कहा की किसानों को बीज की खरीदारी करते समय समय किसानों आधार नम्बर व मोबाईल नम्बर देना आवश्यक है।
इस अवसर पर बीरबल पंचायत के उप मुखिया इसहाक अंसारी के साथ श्री बंशीधर नगर प्रखंड के मदन सिंह, मनोज सिंह, सगमा के बीरेंद्र यादव, नीरज विश्वकर्मा, दीनानाथ साह, दिलीप बैठा, चन्द्रकेश राम, लालू राम, नंदकिशोर यादव, नंदलाल यादव, शम्भू विश्वकर्मा, फाहिमुदिन अंसारी राममूरत कुशवाहा समेत कई कृषक उपस्थित थे।