खरौंधी : प्रखंड के चंदनी कुम्हारटोली निवासी नीरज प्रजापति का पेड़ से गिरने पर जख्मी हो गया। स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों के सहयोग से108 एंबुलेंस को फोन कर बुलाया गया। इलाज के लिए भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए भेजा गया।
वहीं भवनाथपुर के चिकित्सक द्वारा मरीज की स्थिति को देखते हुए गढ़वा के लिए रेफर कर दिया गया। इधर परिवार का स्थिति बहुत ही दयनीय है नीरज प्रजापति के पिताजी का 10 वर्ष पूर्व ही मृत्यु हो गई हैं। घर का स्थिति काफी दयनीय है। किसी तरह कार्यभार नीरज प्रजापति के द्वारा किया जाता था। सुबह दातुन के लिए पेड़ पर चढा था। अचानक चक्कर साआया और पेड से गिर बेहोश पड़ गया। वहीं उनकी मां खाना बनाने के लिए जंगल से लकड़ी लाने गई थी।
इसकी सूचना मिलते ही उनकी मां लकड़ी लेकर आने के क्रम में ही बेहोश हो गई। घर की स्थिति और बेहोश पडे बेटे को देख रो-रो कर उनका हाल बुरा हो गया उन्होंने कही कि बेटा के शिवाय हमारा दुनिया में और कोई नहीं है मेरे पति का भी मौत 10 वर्ष पूर्व हो गया है। मैं अपना घर किसी प्रकार चलाती थी।