whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27200182
Loading...


खोन्हरनाथ मंदिर परिसर में भाजपाइयों ने उठाया वनभोज का लुफ्त

location_on गढ़वा access_time 14-Feb-21, 08:12 PM visibility 657
Share



खोन्हरनाथ मंदिर परिसर में भाजपाइयों ने उठाया वनभोज का लुफ्त


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा : खोन्हरनाथ मंदिर के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता मिलन समारोह व वनभोज का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह के द्वारा किया गया, जबकि मंच का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रजेश कुमार उपाध्याय के द्वारा किया गया। वनभोज कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन शिवधारी राम, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम नारायण दुबे, पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी, अलखनाथ पांडे, भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर प्रदेश प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष शिवधारी राम ने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना है संगठन को मजबूत बनाना है तभी आगे जाकर गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र से सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
जबकि पलामू प्रमंडल में भाजपा के भीष्म पितामह कहे जाने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम नारायण दुबे ने कहां की गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को पिछले 5 सालों में कोई मान सम्मान नहीं मिला परिणाम रहा हम इस विधान सभा से हार गए उन्होंने कहा कि आप सभी ऐसी गलती फिर न करें सभी लोग एकजुट हो और पार्टी को मजबूत करें। पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी ने कहां की झारखंड की हेमंत की सरकार में कोई काम नहीं हो रहा है। हम सभी को एकजुट होकर दहाड़ने की आवश्यकता है और आंदोलन करने की आवश्यकता है। आज का कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरने का कार्यक्रम है। हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह ने कहा कि यह सरकार निकम्मी सरकार है।
गढ़वा में गढ़वा ब्लॉक तथा रजिस्ट्री ऑफिस में भ्रष्टाचारियों का बोलबाला है। भ्रष्ट पदाधिकारी नेताओं की झोली भरने का कार्य कर रहे हैं। बिन पैसे का कोई काम नहीं हो रहा है। एक मामूली आय, जाति और जमीन रजिस्ट्री में सभी जगह बिचौलिए हावी हो गए हैं और सभी जगह पैसा बंधा गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि आप एकजुट हो भाजपा आपकी पीड़ा को दूर करने का काम करेगी। उन्होंने राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अगर राज्य सरकार एनएच बनवाने का कार्य कर रही है तो और रेल लाइन भी बिछाने का कार्य क्यों नहीं कर रही है। हम सभी का कई सालों से मांग है कि चिरमिरी रेल लाइन बन जाए ताकि हमारे रमकंडा, भंडरिया, बरगढ़ आदि क्षेत्र के लोगों को काम मिले और हम सभी को छत्तीसगढ़ सहित दूसरे राज्य में आने जाने में सहूलियत हो।
उन्होंने कहा सरकार केवल नेम प्लेट पर है। एनएच का योजना केंद्र सरकार की योजना है। उन्होंने कहा अस्पताल में महिला चिकित्सा कर्मी नहीं हैं,14 महीने सरकार के हो गए लेकिन अभी तक अनुबंध पर कार्य कर रहे विभिन्न विभागों में कर्मियों का भत्ता नहीं मिला है। उन्होंने अपने ही पार्टी के पूर्व जनप्रतिनिधियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा अभी कुछ दिन पहले ही गढ़वा बीडीओ का स्थानांतरण दूसरी जगह हो गया था और वहां उस भ्रष्ट बीडीओ को एसीबी की टीम ने घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पिछले 5 साल में गढ़वा प्रखंड में कितना विकास हुआ कितने कार्य हुए यह सोचनीय विषय है। जबकि वरिष्ठ भाजपा नेता अलखनाथ पांडे ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा की गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में कई सड़कें खराब हो चुके हैं सभी जगह भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है इस दौरान कार्यक्रम में पुलवामा में शहीद हुए जवानों की याद में श्रद्धांजलि अर्पित किया गया कार्यक्रम में भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष गिरेन्द्र पांडे, रासबिहारी तिवारी, मेदिनीनगर के डिप्टी मेयर मंगल सिंह, विनय चौबे, ओमप्रकाश तिवारी, नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी, कंचन जायसवाल, राजकुमार मद्धेशिया, धनंजय तिवारी, चंदन जयसवाल, रामलला दुबे, अंजनि तिवारी, मीना गुप्ता, शिव कुमार पांडे, राजू सिंह, बबलू सिंह सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जबकि भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुरली श्याम सोनी ने प्रेस वार्ता आयोजीत कर कहा कि भाजपा के नाम पर कुछ लोग वनभोज कार्यक्रम के नाम पर पार्टी को बदनाम कर रहे हैं। भाजपा संविधान से चलनेवाली पार्टी है। पार्टी का अपना संविधान होता है। कुछ लोग जो पार्टी के नाम पर वनभोज कर रहे हैं, यह बिल्कुल गलत है। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष या किसी से अनुमती नही ली गयी है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मंडल अध्यक्ष और सांसद का भी फोटो नहीं लगाया गया जो जिससे साफ जाहिर होता है कि इनलोगो के द्वारा संगठन को अपमानित किया गया है। भाजपा में जो सिस्टम में नही है वह भाजपाई कैसे हो गया। जबकि भाजपा गोवावल मंडल अध्यक्ष शिवनारायण चंद्रा ने अपना बयान देते हुए कहा कि आज भाजपा के नाम पर कुछ लोग वनभोज कार्यक्रम कर रहे हैं, जबकि भाजपा का परंपरा है कि जिस क्षेत्र में कार्यक्रम हो रहा हो वहाँ के मंडल अध्यक्ष को प्रमुख रूप से रहते हैं लेकिन भाजपा के नाम पर वनभोज कार्यक्रम का जो बैनर बना है उस बैनर में पलामु सांसद सहित जिलाध्यक्ष मंडल अध्यक्ष किसी का फोटो नही लगाया गया है।
भाजपा में जब भी कार्यक्रम होता है तो उसके लिए जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष से सहमति लेकर कोई भी कार्यक्रम करने का प्रावधान है लेकिन कुछ लोग भाजपा के नाम पर वनभोज कर जबर्दस्ती संगठन के हितकर बनना चाहते हैं। भाजपा गोवावल मंडल ऐसे लोगों का बहिष्कार करता है। भाजपा के नाम पर कार्यक्रम करनेवाले लोग महापुरुषो का अपमान कर रहे हैं। भाजपा संविधान से चलता है भाजपा के संविधान को नही मानने वाले लोगो को भाजपा में रहने का कोई अधिकार नही है। ऐसे लोग पार्टी को धोखा दे रहे हैं। भाजपा गोवावल मंडल में आयोजीत वनभोज कार्यक्रम भाजपा का नही है कुछ लोग भाजपा के नाम पर गोवावल के लोगो को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे है लेकिन ऐसे लोगो को गोवावल की जनता समझ चुकी है।
गोवावल मंडल के महामंत्री रविन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा के साथ रहकर भी भाजपा के संविधान को नही मानने वाले लोग भाजपाई नही हो सकते है खोनहर में जो वनभोज कार्यक्रम किया गया है यह कार्यक्रम भाजपा का नही है। भाजपा में दायित्वधारी लोग ही कार्यक्रम करने के अधिकारी है। अगर अन्य किसी को कार्यक्रम करना है तो जिलाध्यक्ष मंडल अध्यक्ष की अनुमती लेना अनिवार्य होता है। कुछ लोग अपने आप को संगठन से ऊपर समझ रहे हैं, जो भाजपा के नही हो सकते हैं। ऐसे लोगो की सच्चाई जनता समझ चुकी है जो अपने पार्टी के प्रति इमानदार नही है वे जनता के प्रति कैसे इमानदार होंगे। यह बात सबको पता है कि जो विकास कार्य भाजपा सरकार ने किया। वह अबतक किसी दल ने नही किया है जो लोग अपनी राजनिति अस्मीता की लड़ाई लड़ रहे है उनलोगो ने सत्ता में रहकर अपना विकास किया।
जनता का कुछ विकास नही हुआ। वनभोज करने से अब जनता भ्रमित नही होगी। मौके पर भाजपा गोवावल मंडल महामंत्री शैलेश तिवारी सुनिल राम आदि अन्य लोग मौजुद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play