गढ़वा : सदर प्रखंड क्षेत्र की करुआ कला पंचायत इस पंचायत में 9 गांव जुड़े हुए हैं, जिसमें पथरिया डुमरिया, मशुरियाकला, मशुरिया खुर्द,करुआकला, कोर्टा, सलगाडा और नावाडीह गांव मिलकर यह पंचायत बना है। इस पंचायत में करीब 6200 वोटर हैं। यह पंचायत अपने आप में एक अनूठा पंचायत है क्योंकि यहां एक से एक मुखिया के दावेदार हैं और पिछले चुनाव में बहुत कम अंतर से वर्तमान मुखिया शिला देवी जीती थीं।
वे बताती हैं की अभी तक वे अपने पंचायत में विभिन्न तरह के विकास के कार्य किए हैं प्रमुख रूप से 22 पीसीसी पथ, 9 मिट्टी मोरम पथ,15 सार्वजनिक स्थल पर जल मीनार लगाए हैं, 700 से ऊपर पेंशन की स्वीकृत कराई हैं, जबकि करीब 300 से ऊपर के आंकड़े में पंचायत वासियों को प्रधानमंत्री आवास दिलवाने का काम की हैं वे बताती हैं कि मसुरिया नहर से सत्येंद्र तिवारी के घर होते हुए मुख्य पथ तक, कोटा कब्रिस्तान से मध्य विद्यालय कोटा तक, करुआ खुर्द देवी मंडप से करुआ खुर्द बगीचा टोला तक,नारद उपाध्याय के घर से शिव मंदिर तक मिट्टी मोरम का कार्य किया गया है जबकि करुआ खुर्द मुख्य पथ से शंकर उपाध्याय के घर तक पीसीसी पथ का कार्य किया गया उन्होंने बताया कि आवास प्लस में 2021-2022 के वितीय वर्ष के लिए 861 लाभुकों का आवास स्वीकृत हो गया है।
जबकि150 आवास के लाभुकों का नाम जुड़वाने का कार्य किया जा रहा है।
बता दें यह पंचायत में कई प्रबुद्ध व्यक्ति भी रहते हैं हाई कोर्ट के पूर्व जज एनएन तिवारी यहीं के निवासी हैं। यह पंचायत ब्राह्मण बहुल क्षेत्र है। अब पंचायत चुनाव नजदीक आ गया है कई दावेदार ताल ठोक रहे हैं जिसमें उप प्रमुख मुनेश्वर तिवारी, पूर्व मुखिया सिद्धेश्वर उपाध्याय, पिछले चुनाव मे वर्तमान मुखिया शीला देवी को कड़ा मुकाबला देने वाले नारद तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता धनंजय तिवारी, किशोर मिस्त्री मुखिया प्रत्याशी हैं, तथा क्षेत्र में लगातार सघन जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।