कांडी : मेन रोड कांडी भवनाथपुर मोड़ स्थित नवस्थापित आधुनिक कुशवाहा शू स्टोर, श्रृंगार स्टोर एवं इलेक्ट्रिक की दुकान का रविवार को पूजा अर्चना के बीच फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उद्घाटन अवसर पर नयी पीढी के युवाओं की खासी भीड़ रही।
शुभारम्भ अवसर पर उद्घाटनकर्ता युवा समाजसेवी दिनेश कुमार एवं मुखिया प्रत्याशी विजय राम ने कहा कि किसी भी प्रतिष्ठान की सफलता ग्राहको की सेवा व इमानदारी ही तय करती है। वहीं दुकान के प्रोपाइटर के डी कुशवाहा ने बताया कि दुकान पर आधुनिक समानों का भण्डार है। अब शहर के युवाओ को अपनी पसन्द के शूज, इलेक्ट्रिक के समान एवं श्रृंगार के समान एक ही स्थान पर उपलब्ध रहेगें। इस मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद थे।