केतार : बसपा के प्रदेश महा सचिव अजय वर्मा ने कुडू से विंधमगंज एनएच 75 सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए स्वीकृति प्रदान किए जाने को लेकर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार प्रकट किए। साथ ही उन्होंने माननीय मंत्री मिथिलेश ठाकुर जी के सराहनीय पहल पर दिल की गहराइयों से उनका आभार प्रकट किया।उन्होंने कहा कि यह काम केंद्र सरकार को करना चाहिए था, लेकिन भाजपा ने सरकार जाति और धर्म का उन्माद फैलाकर सत्ता पर कब्जा जमाना चाहती है।तथा कब्जा जमाना जानती है क्षेत्र के विकास से इनको कोई लेना देना नहीं है माननीय मुख्यमंत्री और माननीय मंत्री जी को पलामू प्रमंडल वासियों को यह तोहफा देकर साबित कर दिया है कि भाजपा की सरकार जनता के आंसू बहा कर वोट लेना चाहती है।
झारखंड सरकार गरीबों के चेहरे पर व्यवसायियों के चेहरे पर मुस्कान लाकर झारखंड का विकास करना चाहती है।
पेयजल स्वच्छता मंत्री की पहल रंग लाई
पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथलेश ठाकुर के पहल से गढ़वा में शंखा से खजुरी तक बाईपास एवं कुडू से लेकर उत्तरप्रदेश सीमा तक एनएच 75 सड़क 180 किलोमीटर का नवीकरण का कार्य की स्वीकृति दी गई। मंत्री मिथलेश ठाकुर ने एनएच 75 के नवीनीकरण को लेकर सीएम के समक्ष मांग रखी थी।यह सड़क कुडू से लेकर चंदवा, लातेहार, डालटनगंज, गढ़वा, मेराल,नगर उंटारी होते हुए उत्तरप्रदेश सीमा तक नवीनीकरण होगा।