whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27190816
Loading...


उद्घाटन मैच नवादा की टीम ने जीता

location_on धुरकी access_time 14-Feb-21, 06:13 PM visibility 656
Share



उद्घाटन मैच नवादा की टीम ने जीता


दीपु सिंह check_circle
संवाददाता



धुरकी : प्रखंड मुख्यालय स्थित शिवरी रोड स्थित वन नर्सरी के मैदान मे धुरकी प्रीमीयर लीग सीजन पांच क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का उद्घाटन भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता ताहिर अंसारी ने क्रिकेट के पीच पर रविवार को फिता काटकर व बल्लेबाजी कर उद्घाटन किया। इस दौरान खिलाड़ियो को संबोधित करते हुए युवा नेता ताहिर अंसारी ने कहा की ऐसे ही छोटे-मोटे प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियो की प्रतिभ सामने आती है। और गांव से उठकर प्रखंड जिला और राज्य से लेकर राष्ट्र तक अपना और अपने गांव का नाम रौशन करते और निखरता हैं। ताहिर अंसारी ने कहा की वह अपने क्षेत्र के सभी समाज दलित, पिछड़ा, अगड़ा सबको एक सूत्र मे बांधकर चले हैं, उन्होंने कहा की वह खुद गरीब का बेटा हैं।
इसी तरह के क्रिकेट प्रतियोगिता के माध्यम से अच्छे खिलाड़ी की पहचान होती है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा राज्य मे पहली बार खेल पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है उन्हें राज्य के खिलाड़ियों की चिंता है। उन्होंने कहा क्रिकेट खेलने के लिए धुरकी में किसी भी प्रकार का खेल का मैदान अथवा ऐसा स्टेडियम नही है टूर्नामेंट आयोजन समिती व खेलाड़ियों से कहा की एक आवेदन प्रखंड के बीडीओ को सौपकर धुरकी में स्टेडियम के लिये एक स्थान मुहैया कराने के लिए मांग करें। वहीं धुरकी प्रीमियर लीग के अध्यक्ष सुहेल अख़्तर ने कहा कि धुरकी में यह टूर्नामेंट का पांचवा सीजन है और हर बार की भांति इस बार भी दूसरे जिले तथा दूसरे राज्य के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा की बदौलत प्रतियोगिता में भाग लेते हैं।
उद्घाटन मैच धुरकी बी टीम और नवादा के बीच खेला गया जिसमे टाॅस जीतकर नवादा की टीम ने फील्डिंग करने का निर्णय लिया वहीं धुरकी बी टीम ने निर्धारित 12 ओवर मे तीन विकेट गंवाकर 74 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी नवादा की टीम ने 9वें ओवर मे आठ विकेट गंवाकर जीत दर्ज किया। इस दौरान आयोजन समिती के अध्यक्ष सुहेल, संतोष पाल, यसवंत कुशवाहा, प्रदीप यादव,लड्डू खान, नाजिश खान,सगीर अंसारी, जावेद अख़्तर,नूमान अंसारी, सोएब अख़्तर सहित अन्य खिलाड़ी व दर्शक मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play