केतार : प्रखण्ड मुख्यालय में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत आम बागवानी का प्रखण्ड स्तरीय समाजिक अंकेशन किया गया। समाजिक अंकेशन में ज्यूरी मेम्बर सोशल ऑडिट टीम से बीआरपी आशीष चतुर्वेदी, अमित कुमार यादव, इबरार खलीफा, प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह, जिला पार्षद ज्वाला प्रसाद, जेएस एलपीएस से प्रभा देवी की उपस्थिति में आम बागवानी एवं इमारती पौधा योजनाओं का विस्तृत रूप से मामलो का निष्पादन किया गया।
योजना में लापरवाही करने के एवज में संबंधित कर्मियों एवं सफ्लायर को सताइस हजार रुपये की आर्थिक जुर्माना लगाया गया। ज्यूरी मेम्बर के द्वारा कुछ मामले में कड़ी हिदायत देते हुए सम्बन्धित कर्मी एवं लाभुक को निर्देश दिया गया कि दो सप्ताह के अंदर कार्य का निष्पादन करने की निर्देश दिया गया, निर्देश का पालन ससमय नही किए जाने पर लाभुक से योजना का रिकोभरी करते हुए संबंधित कर्मियो पर दो दो हजार रु का आर्थिक दंड लगाया जाएगा।

शोशल ऑडिट कार्यक्रम में शामिल सभी पंचायतों के मुखिया, संबंधित सभी कर्मी, लाभुक एवं बागवानी मित्र उपस्थित थे।