भवनाथपुर : थाना पुलिस ने शनिवार को देर शाम भवनाथपुर के बागहिया बांध के पास से गुप्त सूचना के आधार पर जुआ खेल रहे आधा दर्जन जुआड़ियों को ताश के पता व बाइस सौ रु नगद के साथ पकड़ते हुए थाना लाई, जहां रविवार को सभी जुआड़ियों को प्राथमिकी दर्ज कर बेल बांड के बाद रिहा कर दिया गया है।
पकड़े गए जुआड़ियों में जमालुदीन अंसारी, सन्तोष कुमार बैठा, आनंद कुमार गुप्ता, राकेश कुमार राम, उदय पासवान एवं नवल कुमार के नाम शामिल है।