गढ़वा : गढ़वा जिला के मेराल प्रखंड के अटौला मोड़ पर भारद्वाज गैस एजेंसी का ग्रामीण वितरण शाखा की दयानंद तिवारी उर्फ उमेश तिवारी के द्वारा फीता काटकर शुरुआत किया गया।
इस मौके पर दयानंद तिवारी ने कहा कि आसपास के ग्रामीणों को गैस की कमी को देखते हुए यह वितरण केंद्र खुल जाने से ग्रामीणों को बहुत ही परेशानियों का सामना करने से बच सकते हैं तथा उजाला योजना के कार्ड धारियों को भाड़ा की बचत होगी।
इस मौके पर गणेश विश्वकर्मा, उमेश कुमार, राजा आलम, परवेज आलम, अभय सिन्हा, प्रशांत कुमार तिवारी, अभिमन्यु प्रसाद, संजय पाठक, दिव्यांशु तथा प्रियांशु उपस्थित थे।