केतार : प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मुकुंदपुर मायर टोले के लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति रामाशंकर सिंह पिता मनदीप सिंह की अधिक शराब पीकर आने के क्रम में सिंहपुर गांव के समीप गड्ढे में गिर जाने से उनकी शुक्रवार की रात्रि को मृत्यु हो गई।
स्थानीय वार्ड सदस्य नागेंद्र सिंह ने बताया कि वह हर रोज शराब का सेवन किया करते थे। अंदेशा लगाया जा रहा है कि हर रोज की भांति शुक्रवार की रात्रि को भी सिंहपुर गांव से अधिक शराब पीकर आने के क्रम में उनकी गड्ढे में गिर जाने से स्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई।