whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27185219
Loading...


डोमनी बराज निर्माण में 10 करोड़ का हुए गबन का जांच कराउंगा : अनंत

location_on खरौंधी access_time 13-Feb-21, 06:30 PM visibility 745
Share



डोमनी बराज निर्माण में 10 करोड़ का हुए गबन का जांच कराउंगा : अनंत


देवेंद्र पासवान check_circle
संवाददाता



खरौंधी : प्रखंड कार्यालय से प्रेस को संबोधित करते हुए डोमनी बराज का 10 करोड़ गबन पर चर्चा करते हुए पूर्व विधायक ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि आप सब जानते हैं विधायक के कार्यकाल के दौरान मैंने खरौंधी प्रखंड के किसानों की प्रतीक्षित मांग डोमिनी बराज योजना का शिलान्यास 8/8 /2014 को तत्कालीन केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश की उपस्थिति में शिलान्यास किया था, जिसका टेंडर भी हुआ। किसानों की डूब में पढ़ने वाली जमीन का मुआवजा की राशि भी सरकार के खाता में आ गई थी, परंतु अफसोस के साथ कहना है कि वर्तमान विधायक ने क्षेत्र में घूम घूमकर जनता एवं किसानों को भ्रमित करने का काम किया एवं किसानो के मुआवजा राशि गबन करने का काम किया।
जब इसका खबर अखबार के पन्नों में आया कि डोमनी बराज की किसानों की मुआवजा राशि 10 करोड़ धोखाधड़ी से हड़प ली गई है तो किसानों ने वर्तमान विधायक को शाबाशी दिया। आज मीडिया कर्मियों के माध्यम यह बताना चाहता हूं कि किसानो की हक की लड़ाई के लिये मुख्यमंत्री से मिलूंगा और किसानों की हक एवं मुआवजा राशि दिलाने का काम करूंगा। साथ ही साथ विधायक के द्वारा बताया गया कि भवनाथपुर के टाउनशिप में अपने कार्यकाल के दौरान नव जवानों के लिए कोई नियोजन की व्यवस्था तो नहीं किए थे, लेकिन मेरे द्वारा पावर प्लांट का शिलान्यास को झूठा बता कर लोगों को गुमराह करने का काम किया। वहीं वर्तमान विधायक द्वारा सरकार से विधानसभा में प्रश्न भी पूछते हैं कि पावर प्लांट कब शुरू होगा? वर्तमान विधायक के उदासीनता रवैया के वजह से हजारों नवजवान बेरोजगार बन कर घूम रहे हैं।
साथ ही साथ उन्होंने कहा कि आज शिक्षक को सलामी नहीं करने के कारण उनका 1 दिन का वेतन काट दिया जा रहा है। मैं इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों को सूचित करना चाहता हूं कि नियम कानून ताक पर रखकर विधायक के इशारे पर बेवजह शिक्षकों को परेशान ना करें। उनका कटा हुआ वेतन वापस दिलाएं एवं खेद प्रकट करें। अन्यथा शिक्षा प्रसार पदाधिकारी की शिकायत माननीय शिक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री को देकर उन्हें न्याय दिलाने का काम करूंगा। मौके पर राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, लक्ष्मण प्रजापति, अशोक ठाकुर, दीनानाथ बैठा, रामधारी राम, लाल बहादुर, मनोहर प्रजापति, फौजी बैठा, भोला सिंह, देवदत्त प्रसाद, राजकुमार प्रजापति, खुर्शीद आलम, सतनारायण सिंह, अमीरूदीन अंसारी, रामवृक्ष पाल, अमरनाथ पांडेय आदि लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play