whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27162936
Loading...


चरख पतली टोला के लोगों की बिजली, पेयजल विहीन, पगडंडी के सहारे कट रही है जिंदगी

location_on बिशुनपुरा access_time 13-Feb-21, 05:30 PM visibility 659
Share



चरख पतली टोला के लोगों की बिजली, पेयजल विहीन, पगडंडी के सहारे कट रही है जिंदगी


रितेश दुबे check_circle
संवाददाता



बिशुनपुरा : प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र देवगुड़वा गांव के चरख पतली टोला के लोग आजादी के 74 वर्ष बीत जाने के बाद भी विकास से कोसों दूर है। मालूम हो कि उस टोले पर लगभग 10 घर की आबादी लगभग 60 की सख्या में लोग रहते हैं। लेकिन उस टोले पर लोग आज भी मुख्य सड़क से अपने घर पहुचने के लिए एक पगडंडी के सहारे आते जाते रहते हैं। वहीं इस टोले पर बिजली का खम्बा व तार सिर्फ सोभा बढ़ाने का काम आरही है। इस टोले पर पानी पीने के लिए एक मात्र चापाकल है, जो गर्मी के दिनों में सूखने लगती है। कभी कभी ऐसा भी होता है कि चापाकल खराब होने पर लोग एक किलो मीटर दूरी तय कर झरिवा नाला से पानी पीने को मजबूर हो जाते हैं। ग्रामीण कलामुदिन मिया, बीरेंद्र सिंह खरवार, कमरूदीन अंसारी, मंगरुदीन अंसारी, बलराम सिंह खरवार, अमूल अंसारी, समूल अंसारी, कउली देवी, फतमा बीबी, असमा बीबी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि सड़क, बिजली और पानी को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियो के पास आवाज उठाया गया लेकिन किसी ने इसकी शुद्धि नही ली।
ग्रामीणों ने बताया कि इस टोले पर सड़क नहीं होने के कारण आवागम में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क नहीं होने से कभी-कभी प्रसूति महिला व बीमार लोगों को ले जाने में खाट से बना डोली का सहारा लेना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस टोले पर बिजली का खम्बा होने के बाद भी बिजली नहीं जलती है। जिसके कारण आज भी ढिबरी युग में रहने को मजबूर हैं। बताया कि अभी तक इस टोले पर बिजली नहीं जली है जिसके बाद भी विभाग के लोगों द्वारा कुछ घरों में मीटर व बोर्ड दे दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग के अधिकारियों के पास कई बार जानकारी दी गई, लेकिन कोई पहल नहीं की गई। ग्रामीणों ने बताया कि इस टोले पर लगभग 60 लोगों की आबादी है। इतनी आबादी पर पानी पीने के लिए मात्र एक चापाकल लगवाया गया है, जो गर्मी के दिन आते ही दम तोड़ने लगती है, जिसके बाद लोग नाला से चुवाड़ी का पानी पीने के लिए मजबूर रहते हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play