whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27265103
Loading...


5 वर्ष के अंदर तमाम क्षेत्रों का विकास होगा: मिथिलेश

location_on रंका access_time 25-Jun-20, 09:39 PM visibility 649
Share



5 वर्ष के अंदर तमाम क्षेत्रों का विकास होगा: मिथिलेश
रंका प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंत्री मिथलेश ठाकुर


रंका check_circle
संवाददाता



रंका : पिछले 50 वर्षों से पूर्व के जनप्रतिनिधियों द्वारा जानबूझकर छोड़े गए जनोपयोगी विकास योजनाओं को पांच वर्ष के अंदर हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। जिससे इस इलाके की तस्वीर एवं तकरीर बदलेगी। सरकार के गठन के साथ ही इस इलाके के कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की सूची संबंधित विभागीय सचिवों तक पहुंचाया जा चुका है। जिसके निष्पादन के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। उपरोक्त बातें पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने गुरुवार को रंका प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड के अधिकारियों एवं 14 पंचायत के कार्यकर्ताओं एवं आमलोगों से समस्या के निदान के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा की प्रखंड के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आम जनों की समस्याओं का तत्काल निष्पादन करेंगे आम जनता की समस्या के समाधान करने में कोताही बरतने वाले अधिकारियों कर्मचारियों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं उन्होने आमजनों से अपील करते हुए कहा की आप सभी सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से शालीनता पूर्वक अपनी बात रखेंगे। उन्होंने कोरोना संक्रमण से लड़ाई में जिला प्रशासन अनुमंडल प्रशासन पुलिसकर्मी एवं प्रखंड कर्मियों तथा स्वास्थ्य कर्मियों को महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा की, अभी तक देश राज्य व गढ़वा जिला कोरोना मुक्त नहीं हुआ है। इसलिए उसके दिशा निर्देश का हर हाल में स्वयं अपने व परिवार तथा समाज के लिए पालन किए जाने की आवश्यकता है। इस मौके पर लगभग सभी पंचायतों से सड़क निर्माण पुलिया निर्माण पेयजल सिंचाई एवं ऑनलाइन तथा जन वितरण से समस्या से संबंधित आवेदन लोगों ने दिया है। जिस पर मंत्री ने जांचोपरांत तत्काल कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।
मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय पुलिस निरीक्षक हरि किशोर मंडल प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया जिलाध्यक्ष तनवीर आलम प्रखंड अध्यक्ष आशीष गुप्ता, देवेंद्र तिवारी, मोरध्वज प्रसाद सिंह, बृजेंद्र चौधरी, कार्तिक पांडे तथा मुमताज अली रंगसाज समेत कई अन्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play