whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27145847
Loading...


उपायुक्त ने पर्यवेक्षिकाओं को दिया भवनहीन आंगनबाड़ी केंद्रों का रिपोर्ट देने का निर्देश

location_on गढ़वा access_time 13-Feb-21, 04:45 PM visibility 655
Share



उपायुक्त ने पर्यवेक्षिकाओं को दिया भवनहीन  आंगनबाड़ी केंद्रों का रिपोर्ट देने का निर्देश


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : आज दिनांक 13 फरवरी 2021 को उपायुक्त गढ़वा के अध्यक्षता में सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं सभी महिला पर्यवेक्षिका के साथ सभी योजनाओं की बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से 4 बिंदुओं पर चर्चा करते हुए उपायुक्त गढ़वा ने बताया कि जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों के विरुद्ध जिले में जितने भी भवनहीन आंगनबाड़ी केंद्र हैं, इसकी सूची प्रखंडवार तैयार कर कर समाज कल्याण पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश उपायुक्त गढ़वा ने दिया। ताकि को भवनहीन आंगनबाड़ी केंद्रों का जल्द से जल्द बनाया जा सके ताकि उन स्थानों पर आंगनबाड़ी केंद्र बनवाया जा सके। इसके अलावा मौके पर उपायुक्त गढ़वा ने यह भी बताया कि 50 आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किए जाने पर भी जिला प्रशासन द्वारा कार्य किया जा रहा है।
वहीं उन्होंने बताया कि 150 आंगनबाड़ी केंद्रों में महिलाओं के चिकित्सा जांच के लिए एग्जामिनेशन टेबल दिया जाना। इस कार्य हेतु उपायुक्त गढ़वा ने समाज कल्याण पदाधिकारी को टेंडर करवा कर सामग्री की उपलब्धता को पूर्ण करने को कहा गया। बैठक में उपायुक्त ने गर्भवती महिलाओं का एनसी रजिस्ट्रेशन बच्चों का टीकाकरण तथा जिले में कुपोषण उपचार केंद्र की स्थिति का भी जायजा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं पर्यवेक्षिकाओं से लिया। उपायुक्त ने कहा कि गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत एनसी रजिस्ट्रेशन एक अभियान के तहत कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने हर गुरुवार एवं शनिवार को किए जाने वाले टीकाकरण की रिपोर्ट नियमित जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को उपलब्ध कराने की बात कही।
मौके पर उन्होंने जिले में अवस्थित कुपोषण उपचार केंद्रों में बेड ऑक्युपेंसी का भी जायजा लिया तथा प्रवेशिकाओं को निर्देश दिया कि यहां भी एक अभियान के तहत जरूरतमंद लोगों को जांच उपरांत कुपोषण उपचार केंद्र में भेजें ताकि वह सरकारी सुविधाओं का लाभ ले सके। साथ ही उपायुक्त गढ़वा ने उपस्थित महिला पर्यवेक्षिकाओं को अपने क्षेत्र अंतर्गत सर्वे कर दिव्यांग व्यक्तियों को चिन्हित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी महिला पर्यवेक्षिका दिव्यांग व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए वह किस अंग से दिव्यांग है तथा उन्हें किस प्रकार की इक्विपमेंट्स की आवश्यता है की एक सूची तैयार कर समाज कल्याण विभाग को उपलब्ध कराएं ताकि सरकारी प्रावधानों के अनुसार जरूरतमंदों को सुविधा मुहैया कराया जाए।
इसके अलावा बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सुकन्या योजना, लक्ष्मी लाडली योजना की भी प्रगति का जायजा सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से परियोजना वार जायजा लिया तथा इसमें लक्ष्य के अनुरूप बेहतर प्रदर्शन करने की बात कही । बैठक में उपायुक्त गढ़वा के अलावे उप विकास आयुक्त गढ़वा, निदेशक डीआरडीए गढ़वा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी गढ़वा, प्रभारी पदाधिकारी गढ़वा, बाल विकास परियोजना नगर उंटारी सह धुरकी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी गढ़वा सह मेराल, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रंका, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कांडी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मझिआंव, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी भंडारिया, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी भवनाथपुर, महिला पर्यवेक्षिका भंडरिया, महिला पर्यवेक्षिका मझिआंव, महिला पर्यवेक्षिका रंका, महिला पर्यवेक्षिका मेराल, महिला पर्यवेक्षिका धुरकी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play