whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27264864
Loading...


दो महीना तीन दिन बाद गढ़वा एक बार फिर कोरोना संक्रमितों से हुआ मुक्त

location_on गढ़वा access_time 25-Jun-20, 07:01 PM visibility 699
Share



																		 दो महीना तीन दिन बाद गढ़वा एक बार फिर कोरोना संक्रमितों से हुआ मुक्त
डॉ एवं टीम- कोविड अस्पताल, मेराल, उपायुक्त गढ़वा- हर्ष मंगला एवं सीविल सर्जन, गढ़वा-डॉ एन के रजक


गढ़वा check_circle
संवाददाता



IMG-20200616-WA0011 गढ़वा : गढ़वा के लोगों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहा। गढ़वा आज कोरोना मुक्त हो गया है। गढ़वा में अब सभी कोरोना संक्रमित ठीक होकर अपने-अपने घर लौट गए हैं। आज अंतिम मरीज के भी कोरोना संक्रमण से मुक्त होने की स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी। आज मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एनके रजक ने जानकारी देते हुए कहा कि अब गढ़वा में पूरी तरह करोना संक्रमण से मुक्त हो गया है। मरीज रह गया है। विदित हो कि 1 मई के बाद गढ़वा में विभिन्न प्रदेशों से मजदूरों का आना शुरू हुआ था । मजदूरों के आने के साथ ही यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या भी बढ़नी शुरू हुई थी । एक समय गढ़वा में राज्य में सर्वाधिक कोरोना संक्रमित हो गए थे ।
लेकिन प्रशासनिक सजगता के कारण इस पर नियंत्रण किया जा सका । गढ़वा तक लगभग 72000 श्रमिक विभिन्न प्रदेशों से वापस लौटे हैं । इसमें 55000 अकेले गढ़वा जिला के हैं । इन मजदूरों के लौटने के बाद इन्हें प्रशासन के द्वारा सरकारी क्वारेंटाइन सेंटर में रखा जा रहा था । साथ ही मजदूरों के आते ही उनकी स्क्रीनिंग की जा रही थी । पूरा डाटा जिला प्रशासन अपने पास रख रहा था । जिसके कारण इतनी संख्या में मजदूरों के आने के बाद भी गढ़वा में कोरोना संक्रमितों की संख्या नियंत्रण में रहा । देखना यह है कि इस मरीज के ठीक होने के बाद गढ़वा ग्रीन जोन में आता है या पेंडिंग जांच से मरीजों की संख्या बढ़ती है । दो महीने तीन दिन बाद एक बार फिर गढ़वा कोरोना मुक्त हुआ : गढ़वा में पहला कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान 22 अप्रैल को हुई थी।
इसके बाद 26 अप्रैल को पहले मरीज के संपर्क में दो अन्य कोरोना संक्रमित की पहचान की गई थी। एक मई के बाद जब विभिन्न प्रदेशों से मजदूरों का आना शुरू हुआ तो करोना बम के रूप में विस्फोट किया और इन दो महीना तीन दिन के दौरान जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 96 हो गई। लेकिन एक बार फिर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की सूझबूझ व तत्परता ने गढ़वा को कोरोना मुक्त कर दिया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play